प्राकृतिक आपदा, सहायता राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2024। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरकोना निवासी सुखमईन बाई का नाला के पानी में डुबने से मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र बीरबल राम एवं फुलसाय राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
