जनसमस्या निवारण शिविर में 19 व 26 को, 82 गांवों को लोगों को मिलेगा लाभ
कवर्धा, 18 अक्टूबर 2024। कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम नेवारी में 19 को शिविर आयोजित किया जाएगा, शिविर में 28 गांव के लोग शामिल होंगे। इसी तरह ग्राम बाघामुड़ा में 26 को शिविर होगा। जिसमें 54 गांव के लोग शामिल होंगे। कलेक्टर ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने बताया कि 19 आयोजित शिविर में ग्राम सूखाताल, राम्हेपुरखुर्द, रवेली, नेवारीगुढ़ा, कन्हाभैरा, लखनपुरकला, लालपुरकला, सोनबरसा, सिंघनपुरी (मा.), जेवड़नखुर्द, दौजरी, बटुराकछार, खड़ौदाखुर्द, जरती, बोधईकुण्डा, डबराभाट, जमुनिया, नेवारी, बरबसपुर, मरपा, जोराताल, सिंघनपुरी, अमलीडीह, बरपेलाटोला, रेंगाखारखुर्द, मजगांव, समनापुर, ग्राम शामिल है। इसी तरह पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में 26 को होने वाला शिविर में ग्राम उदका, खैरडोंगरी, दुल्लापुर, नरसिंहपुर, अमलडीहा, भरेवापारा, कांपादाह, घुटुरकुण्डी, सोमनापुरनया, डोमनपुर, झिरियाकला, बुचीपारा, सागोनाडीह, झिरियाखुर्द, बाघामुड़ा, सांवतपुर, खैरझिटीनया, नरौली, नानापुर, कोड़ापुरी, किसुनगढ़, नेउरगांव, रमतला, मोहतराखुर्द, पेण्ड्रीखुर्द, पुसेरा, डोमसरा, पौनी, खरहट्टा, पड़कीकला, नवागांवहट्टा, धोबघट्टी, सोनपुरी, रेहुंटाखुर्द, पण्डरिया, पाढ़ी, बिरकोना, केसलीगोड़ान, गांगपुर, बिनौरी, मोतिमपुर, लाडंगपुर, रौहा, मैनपुरा, दशरंगपुर, रोहरा, पाण्डातराई, डोंगरियाकला, चारभाठाखुर्द, चरखुराकला, परसवारा, मंझोली, कोयलारीकांपा कुल 54 ग्राम शामिल।
