डिप्टी सीएम के निर्देश पर, श्री रामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत

कवर्धा, 18 अक्टूबर 2024। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर वापस पहुंचे 72 श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट और नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या से दर्शन करके आए श्रद्धालुओं का विधायक कार्यालय में तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर, शॉल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। उन्होनें सभी श्रद्धालुओं से अयोध्या दर्शन यात्रा के अनुभव के बारे में जाना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गांरटी को पूरा करते हुए श्री रामलाल दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, रामबिलास चंद्रवंशी, नरेन्द्र मानिकपुरी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।