सहायक सांख्यिकी अधिकारी-प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा स्थगित
रायपुर, 18 अक्टूबर, 2024। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा संचालनालय कृषि के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 20 अक्टूबर को दो पालियों में किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवश स्थगित किया गया है।
