रेडक्रॉस वार्षिक साधारण सभा की बैठक 13 नवम्बर को

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 अक्टूबर 2024। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के आदेशानुसार प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला शाखा के सदस्यों की अंतिम रूप से प्रकाशित सूची तैयार हो चुकी है। पंजीकृत संरक्षण, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को सूचित किया जाता है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के आदेशानुसार 13 नवम्बर को 11 बजे से पीएम श्री नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उक्त बैठक में जिला प्रबंध समिति के गठन की कार्यवाही की जाएगी।