कलेक्टर ने अवैध प्रविष्टियों को किया निरस्त

बलरामपुर 17 अक्टूबर 2024। ग्राम महावीरगंज के अधिकार अभिलेखों में अवैध प्रविष्टियों की जांच के बाद कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। संदेहास्पद और अधिकाररहित प्रविष्टियों की व्यापक जांच के बाद अवैध बटांकन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कलेक्टर ने रामानुजगंज तहसीलदार को इन प्रविष्टियों को 1954-55 के अधिकार अभिलेखों से विलोपित करने और एक सप्ताह के भीतर इस कार्य की पुष्टि करते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।