जनसमस्या निवारण करगीकला में

बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2024। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करगीकला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शासकीय स्कूल मैदान में किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में करगीकला के साथ ही आस-पास के गांवों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।