बस्तर ओलम्पिक, अब तक 5 हजार 9 सौ 59 पंजीयन

कोण्डागांव, 16 अक्टूबर 2024। बस्तर क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने और युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आगामी नवंबर में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर ओलम्पिक में भाग लेने के लिए जिले के युवाओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी विकासखण्डों में अब तक 5 हजार 959 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है और पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए युवाओं से अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की गई है।