एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प 23 को
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अक्टूबर 2024। एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोडेजुंगा में 23 अक्टूबर को 11 से 3 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 272 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 150 पद, सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25, क्लीनिंग स्टाफ के 50, ग्रुप क्रेडिट ऑफिसर के 12 और इंडिविजुअल रिलेशनशिप ऑफिसर के 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
