पीएम आवास, सनवरी को मिला पक्का मकान

नारायणपुर, 15 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् गरीब और बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इसी कड़ी में पक्का आवास मिलने पर सनवरी ने सरकार का आभार जताया है। सनवरी खेती एवं मजदूरी कर जीवन व्यापन करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। सनवरी और उनके परिवार पूर्व में कच्चा छत खपरैल के घर में रहते थे। जिससे परिवार को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता था। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने और सीलन की वजह से जीवन यापन करना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा कच्चे मकान में कीड़े, मकौड़ो और जहरीले जीव जन्तुओं का भी खतरा बना रहता था। अब पक्का मकान मिलने से इन सभी परेशानियों से उन्हें राहत मिली। प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने से हितग्राही बहुत खुश हैं एवं अपने नवीन आवास में निवासरत हैं। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत् उन्हे एक लाख 30 हजार की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिली है। सनवरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।