छत्तीसगढ़ से गया के लिए अब डायरेक्ट ट्रेन

रायपुर 14 अक्टूबर 2024। हिन्दूओं के लिए गया का खास महत्व है, यहां हर साल सैकड़ों की संख्या में लोग पिंडदान करने जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ से गया के लिए सीधी ट्रेन नहीं थी। इस समस्या से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड ने गया-लोकमान्य तिलक (एलटीटी) के बीच नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और नागपुर होकर गुजरेगी। ट्रेन हर बुधवार को गया से और एलटीटी से हर शुक्रवार को चलेगी। गया और एलटीटी जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। राज्ये से गया जाने के लिए यह पहली सीधी ट्रेन होगी। यह कोई स्पेशल ट्रेन नहीं बलि्क नियमित गाड़ी होगी। गया स्टेशन से हर बुधवार की शाम सात बजे ट्रेन रवाना होगी। वहीं शुक्रवार की सुबह 5.50 बजे लोकमान्य तिलक (एलटीटी) स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक (एलटीटी) से हर शुक्रवार की दोपहर 13.15 रवाना होगी।