डबल मर्डर, गुस्साएं लोगों ने आरोपी का घर फूंका
सूरजपुर 14 अक्टूबर 2024। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की निर्मम हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी कुलदीप साहू के घर पर धावा बोल दिया है और घर को आग के हवाले कर दिया है। गुस्साएं लोगों की मौके पर मौजूद एसडीएम से भी झूमा-झटकी हो गई। लोगों का मांग है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी लेकर लोग इकट्ठा हुए थै और फिर भीड़ सीधे आरोपी के घर पहुंची और उसे आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि जिस वक्त घर में आग लगाई गई उस समय वहां आरोपी का परिवार भी मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया और थाना ले गए।
