सीजीपीएससी का इंटरव्यू स्थागित
सीजीपीएससी का इंटरव्यू स्थगित
रायपुर 14 अक्टूबर 2024। लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बता दें कि 2023 की होने वाली की सीजीपीएससी इंटरव्यू को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, सोमवार से इंटरव्यू के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होना था और 15 से इंटरव्यू की शुरुआत होनी थी, जिसे 5 नवंबर तक होना था, लेकिन नए कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के बाद यह फैसला लिया गया है।
