मुख्यमंत्री उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर, 13 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
