देवउठनी एकादशी के दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
बलरामपुर 10 अक्टूबर 2024। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में एक नवम्बर को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। चूंकि राज्य शासन ने एक तारीख को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब कलेक्टर द्वारा 12 नवम्बर को कार्तिक एकादश देवउठनी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
