नए रायुपर में मुख्यमंत्री ने की विधिवत कामकाज की शुरुआत
रायपुर 10 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु एस ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
