दशहरा, दुर्गा प्रतिमाओं विसर्जन, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2024। रावण दहन एवं राममंदिर से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज ग्राउंड तक रामजी की शोभायात्रा 12 तथा 13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन के दौरान शहर में भीड़-भाड़ होना संभावित है। उक्त पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के हेतु निम्नलिखित कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर का सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अफागेश सिन्हा एवं अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अमन चतुर्वेदी की ड्यूटी लगाई गयी है। वहीं अनुभाग क्षेत्र सीतापुर के सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर रवि राही, अनुभाग क्षेत्र उदयपुर के सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय अधिकारी बनसिंह नेताम, अनुभाग क्षेत्र लुण्ड्रा (धौरपुर) का सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय अधिकारी नीरज कौशिक को सौंपी गई है। रामजी की शोभायात्रा राममंदिर से पीजी कॉलेज ग्राउंड रैली के साथ एवं रावण दहन स्थल डिप्टी कलेक्टर डीएस उईके, डिप्टी कलेक्टर जेआर सतरंज तथा तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गा मंदिर गांधी चौक हेतु सहायक अधीक्षक महेंन्द्र साय, महामाया मंदिर हेतु सहायक अधीक्षक प्रांजल गोयल, पुराना बस स्टैण्ड के पीछे के एरिया हेतु सहायक अधीक्षक एम बड़ा, मूर्ति विसर्जन शिवधारी तालाब हेतु नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी, मूर्ति विसर्जन विशुनपुर तालाब हेतु नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव, मूर्ति विसर्जन महामाया तालाब हेतु सहायक अधीक्षक संजीत पांण्डेय एवं मूर्ति विसर्जन श्याम घुनघुट्टा परियोजना दरिमा हेतु नायब तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।