कृषि मंत्री की पहल पर पांच महतारी सदन की स्वीकृति
रायपुर, 10 अक्टूबर 2024। किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम की विशेष पहल पर बलरामपुर-रामानुजगंज के पांच विकासखण्डों में महतारी सदन की स्वीकृति मिली है। इसके लिए एक करोड़ 23 लाख 50 हजार की मंजूरी दी गई है।
जिले के जिन विकासखण्डों में महतारी सदन निर्माण की मंजूरी मिली है इनमें बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम महराजगंज, रणहत, पस्ता-पाढ़ी और डौरा तथा विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम त्रिकुण्डा शामिल है। इसमें प्रत्येक महतारी सदन निर्माण की लागत 24 लाख 70 हजार रूपए है। महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री रामविचार नेताम और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
