त्रिभौना में जन समस्या निवारण शिविर 10 को

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2024। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में ग्रामीणजनों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर को विकासखण्ड पुसौर के ग्राम-त्रिभौना में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा।