मतदाता सूची, मुद्रण व निविदा फॉर्म की शर्त में किया गया संशोधन
बलरामपुर 9 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बलरामपुर-रामानुजगंज में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम चुनावों के लिए निर्वाचक नामावली के मुद्रण के लिए मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की गई है। जिसके लिए तीन अक्टूबर को निविदा सूचना प्रकाशित की गई थी। फोटोयुक्त निवार्चक की नामावली हेतु निविदा की शर्तें एवं अनुदेश के कण्डिका क्रमांक 5 में बयाने की राशि को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु आयोग द्वारा दिये गये निर्देश की कण्डिका क्रमांक 3 के अनुसार ही समझा जावे। साथ ही निविदाकार चाहे तो यह राशि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पर चालान के स्थान पर भारतीय स्टेट बैंक अथवा राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा जारी फिक्स डिपॉजिट रशीद कम से कम 6 माह की अवधि का होना चाहिए। निविदा के साथ बयाना राशि जमा कर दिये जाने के प्रमाण में निविदाकार को निविदा प्रपत्र के साथ फिक्स डिपॉजिट या चलान की मूल प्रति संलग्न कराना अनिवार्य है, इसके बिना निविदा पर विचार नहीं किया जाएगा।
