बैठक, जाति प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 अक्टूबर 2024। साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी के बच्चों का शत्प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों की तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का भी जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्य योजना तैयार करने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार प्राप्त जन शिकायतों एवं जन समस्याओं के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की भी विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर, संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं पेण्ड्रारोड अमित बेक सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
