आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन चयन, दावा-आपत्ति 15 तक

कोरिया, 9 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला पंचायत कोरिया द्वारा प्रत्येक क्लस्टर में आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन के चयन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में योग्य उम्मीदवारों से 20 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसे जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://korea.gov.in/
और जिला पंचायत के सूचना पटल पर देखा जा सकता है जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी 15 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे तक अपनी दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावा या आपत्ति स्वयं या डाक के माध्यम से स्वीकार की जाएगी। निर्धारित समय के बाद प्रस्तुत की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।