स्कूल में कमरा बनाने 36 लाख मंजूर
रायपुर, 8 अक्टूबर 2024। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की पहल पर विकासखण्ड नवागढ़ के शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव में पांच अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 36 लाख 11 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से छात्र-छात्राओं को अध्ययन-अध्यापन में सहुलियत मिलेगी। इसके लिए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
