चुनाव, सीईओ देवागंन प्रेक्षक नियुक्त

गरियाबंद 7 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाया एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली तैयार, पुनरीक्षत कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री देवांगन ने गत दिवस जिले के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों में चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यो का जायजा लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली के संबंध में प्रेक्षक अश्वनी देवांगन से न्यू सर्किट हाऊस के कक्ष क्रमांक-2 में कार्यालयीन समय पर उनके मोबाईल नम्बर 7869032989 में संपर्क किया जा सकता है।