छुट्‌टी के बाद भी चल रहे थे स्कूल, नोटिस जारी

राजनांदगांव 7 अक्टूबर 2024। निजी स्कूलों में शासकीय अवकाश घोषित होने के बाद भी स्कूल संचालन की शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री , युगांतर पब्लिक स्कूल , संस्कार सिटी ठाकुरटोला , बाल भारती हायर सेकेण्ड्री स्कूल। वेसलियन हिन्दी मीडियम स्कूल , वेसलियन अंग्रेजी मीडियम स्कूल , जेएलएम गायत्री विद्यापीठ, अजीज पब्लिक स्कूल, सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल डोंगरगढ़, नीरज विद्या मंदिर मोहड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा दशहरा एवं दीपावली अवकाश घोषणा के बाद भी निजी विद्यालयों का संचालित पाया गया। संबंधित विद्यालयों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। निजी विद्यालयों को शासन के निर्देशानुसार दशहरा, दीपावली अवकाश का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े