प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा 6 को, नए एडमिशन कार्ड से ही मिलेगी एंट्री, पहचान-पत्र जरुरी

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2024। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा निरस्त की तकनीशियन की भर्ती परीक्षा 6 तारीख को 33 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई है। जिसमे 9796 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.15 बजे तक एक पाली में सम्पन्न होगी। जिसके लिये आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, सभी केंद्रों में ऑब्जर्वर क्रमांक 1 एवं 02 की नियुक्ति कर दी गई है। डिग्री कॉलेज में केंद्राध्यक्षों, ऑब्जर्वर एवं की ब्रीफिंग सम्पन्न हो गई है। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के लिये 3 सदस्यीय एवं 4 उडऩदस्ता दलों का गठन किया गया है।
केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे पूर्व प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे एवं परीक्षा प्रारंभ समय 2 बजे के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। सभी परीक्षार्थी अपना फोटो युक्त मूल आईडी जैसे मतदाता पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय के फोटो परिचय पत्र, फोटो युक्त अंकसूची, बोर्ड परीक्षा के लिए जारी फोटोयुक्त प्रवेश पत्र आदि लेकर आना अनिवार्य होगा। ध्यान रखें फोटोकॉपी या मोबाइल में परिचय पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे। परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र पर उपरोक्त मूल पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट में 30 सितम्बर से अपलोड कर दिया गया हैंए सभी परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट में जाकर सम्पूर्ण प्रवेश पत्र प्रिंट आउट निकाल कर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना आवश्यक होगा। पुरानी तिथि 29 सितम्बर के लिये जारी किये गये प्रवेश पत्र मान्य नही होंगे। 6 अक्टूबर अंकित तिथि वाले प्रवेश पत्र ही मान्य होंगे और इसी प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पत्र में फ़ोटो न होने की स्थिति में 2 रंगीन पासपोर्ट फ़ोटो के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित होंगे। परीक्षार्थी अपने साथ ओएमआर शीट में उत्तर लिखने के लिए नीले या काले रंग का बालपॉइंट पेंन लेकर उपस्थित होना हैं। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ीएकैलक्यूलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लाना मना है।
हेल्पलाइन नम्बर जारी- प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा के परीक्षार्थी 33 केंद्रों में शामिल हो रहे है, परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने एवं केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिये महेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मो.7746859383, भुवनेश्वर पटेल, एपीसी एवं सहायक नोडल अधिकारी मो.7000081311, गजेंद्र बनज, प्रोफेसर एवं सहायक समन्वयक, मो.9424152129 एवं नेत्रानंद चौहान, लिपिक, मो.9343252654 से सम्पर्क किया जा सकते है।