मतदाता सूची के लिए टेंडर 10 तक

बलरामपुर 4 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बलरामपुर-रामानुजगंज में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम चुनावों के लिए वार्डवार एवं विकासखण्डवार तैयार की गई निर्वाचक नामावली के मुद्रण के लिए मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की गई है।
निविदा फार्म (मूल्य 100 रुपये है) अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय से किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं 10 अक्टूबर को 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली मुद्रण के लिए कागज सहित दर, लेजर प्रिंट, डिजिटल प्रिंट के लिए मंगवाई जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (नगरपालिका) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।