नशामुक्ति भारत प्रचार रथ पहुंचा फरसगांव
नारायणपुर, 4 अक्टूबर 2024। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर बिपिन मांझी और सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम ने रथ को हरी झण्डी दिखायी थी। इसके अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 तारीख को ग्राम पंचायत फरसगांव एवं छोटेडोंगर के साप्ताहिक हाट बाजारों में जाकर नशामुक्ति प्रचार रथ के माध्यम से जनसमुदाय को नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जनमत विकसित करने हेतु जागरूक किया गया। नशा पीड़ित व्यक्तियों से प्रत्यक्ष भेंट की गयी, उनसे संवाद साधकर उन्हें नशा के दुष्परिणाम बताए गये। नशा छोड़ने से क्या फायदे हो सकते है इसको भी विस्तृत रूप से बताया गया। हाट बाजार में ग्रामवासियों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत् उप संचालक समाज कल्याण द्वारा शपथ भी दिलायी गयी।
