मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 4 अक्टूबर को बीजापुर प्रवास पर रहेंगे

बीजापुर जिले को 228 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन एवं 35 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का सौगात देंगे
बीजापुर 03 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 04 अक्टूबर को बीजापुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नक्सल पीड़ित परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति सहित करोड़ो के विकास कार्यो का सौगात देंगे जिसके तहत 228 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन एवं 35 करोड़ से अधिक राशि का लोकार्पण करेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शासन के महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार योजना के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। वहीं जिले के हजारों तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस का नगद भुगतान करेंगे। सेन्ट्रल लाईब्रेरी बीजापुर में मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘युवा संवाद‘‘ कार्यक्रम सहित एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।