नेहरु निषाद ओबीसी आयोग के अध्यक्ष

रायपुर 3 अक्टूबर 2024। सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में नेहरू राम निषाद की नियुक्ति की है। वे वर्तमान में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। निषाद ने जियोग्राफी में एमए और एमफिल किया है और धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले विभिन्न प्राधिकरणों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी, जिनमें सरगुजा विकास प्राधिकरण, बस्तर विकास प्राधिकरण और अनुसूचित जाति विकास बोर्ड शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने आदेश जारी किया।