मतदाता सूची, अपर कलेक्टर प्रेक्षक, लाईजिनिंग अधिकारी होंगे जिपं के सीईओ
बलरामपुर 3 अक्टूबर 2024। आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार व पुनरीक्षित करने की कार्यवाही पर पूर्ण नजर रखने एवं निर्वाचक नामावली की गुणवत्ता का सतत् मूल्यांकन करने के लिए राज्य निर्वाचन द्वारा कोरिया के अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम को बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरहर ईजिनिंग अलाधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।
