वृद्धजन दिवस पर सम्मान कार्यक्रम, विधायक हुए शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 3 अक्टूबर 2024। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नंदनमारा में बुलबुल शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र वृद्धाश्रम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम की उपस्थित में किया गया। विधायक नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजनों के लिए केवल एक दिन यह आयोजन नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन बुजुर्गों का सम्मान किया जाना चाहिए, इससे जीवन में खुशहाली और संपन्नता बनी रहेगी। वरिष्ठजनों के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में शाल, श्रीफल एवं फल वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, नागरिक अरूण कौशिक, वृद्धाश्रम से बुलबुल वैद्य तथा पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, सरपंच श्रीमती सतरूपा कांगे सहित समाज कल्याण से श्रीमती क्षमा शर्मा एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।