एएसआई ने लड़कियों के साथ लगाएं ठुमके, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, सस्पेंड
जांजगीर चांपा 2 अक्टूबर 2024। जांजगीर-चांपा में एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी (एएसआई) फूलेश्वर सिंह सिदार वर्दी में ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ रहा हैं। वीडियो सामने के बाद एएसआई को निलंबित कर दिया है। फूलेश्वर सिंह बिर्रा थाना में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर की रात में वे ड्यूटी पर थे। गांव सोनादह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। वहां फूलेश्वर सिंह सिदार एक आरक्षक के साथ पहुंचे, लेकिन ऑर्केस्ट्रा को बंद करने के बजाए वर्दी में खुद लड़कियों के साथ डांस करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने लिखा कि Aएएसआई को संस्पेड कर दिया है।
