विस अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की जयंती प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

राजनांदगांव 2 अक्टूबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को दुर्गा चौक लखोली में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जंयती तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे देश में सबने मिलके स्वच्छता के महाअभियान में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई है। उन्होंने पूरे देश को सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। राष्ट्रपिता के दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के साथ जिले के विकास के लिए हम सभी को कार्य करना है।