स्वच्छता ही सेवा अभियान, सम्मानित होंगे विजेता
अम्बिकापुर, 2 अक्टूबर 2024। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत व विद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ग्राम, समूह, केन्द्र विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चयनित विजेताओं को सम्मानित करने तीन तारीख को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
