चार साल से घूम रहा था बी-1 के लिए, कलेक्टर जनदर्शन ने दिलाई राहत
मोहला 1 अक्टूबर 2024। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं, वहीं जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि नागरिकों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से सुने और समाधान करें। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों के लिए विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है। आवेदन देने के उपरांत तत्काल उस पर अमल करते हुए समस्या से निजात दिलाने की दिशा में सार्थक कार्यवाही की जा रही है। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत भंसुला निवासी श्री चंद्र प्रकाश बोरकर ने कलेक्टर दर्शन में आकर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह बी-1 नकल प्राप्त करने के लिए 4 साल से लगातार प्रयास कर रहा था। तकनीकी समस्या के चलते वह नकल प्राप्त नहीं कर पा रहा था। उन्होंने बताया कि उसे पता चला कि कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देने पर तत्काल समस्या से निजात मिलता है। उन्होंने लगभग 15 दिन पूर्व कलेक्टर जनदर्शन में आकर बी 1 नकल प्राप्त करने संबंधी आवेदन प्रेषित किया था। उन्होंने बताया कि कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देने के तत्काल बाद उसे बी 1 नकल प्राप्त हो गया है। और वह अब अपनी जमीन से संबंधित कार्यों को आसानी से कर पा रहा है। उन्होंने कलेक्टर एवं राजस्व अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कलेक्टर जनदर्शन से जीवन में एक खुशहाली मनाने का मौका आया है। वह अपनी वर्षों से की समस्या से निजात पा लिया है।
