लेटरल एन्ट्री से भर्ती, 25 तक मंगाए गए आवेदन

रायगढ़, 23 सितम्बर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया, रायगढ़ में कक्षा 7 वीं में 2, कक्षा 8 वीं में 1 सीट, कक्षा 9 वीं में 4 सीट एवं कक्षा 11 वीं म जीव विज्ञान संकाय हेतु 31 सीट रिक्त है। इस प्रकार कुल 38 सीट रिक्त है। उक्त सीटों पर लेटरल एन्ट्री के माध्यम से आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक छात्र तत्काल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा रायगढ़ में एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार विकासखण्ड खरसिया में 25 सितम्बर 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ अंकसूची की छायाप्रति आधार, जाति, निवास एवं फोटो के साथ आवेदन संलग्न कर सकते है।