पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु 23 तक आवेदन
कोरिया 18 सितम्बर 2024/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वी में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 16 सितम्बर से बढ़ाकर 23 सितम्बर 2024 तक कर दी गई है।
जिला कोरिया एवं जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के विद्यार्थी किसी भी कंप्यूटर सेंटर अथवा कामन सर्विस सेंटर व लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट व लिंक www.navodaya.gov.in और https://cbseitms.rcil.gov.in/nvsij पर आवेदन कर सकते है। उक्त प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। अधिक जानकारी के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा बैकुण्ठपुर में सम्पर्क कर सकते है।
