कांटाहरदी में जन समस्या निवारण शिविर 19 को
रायगढ़, 18 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में ग्रामीणजनों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 सितम्बर को विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम-कांटाहरदी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा।
