कलेक्टर की उपस्थिति में 21वीं पशु संगणना पर कार्यशाला

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में 21वीं पशु संगणना कार्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया किया गया भारत सरकार पशुपालन प्रभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम 21वीं पशु संगणना कार्य सितम्बर से प्रारंभ होकर दिसम्बर 2024 तक पूर्ण होगी। जिसके लिए विभिन्न 16 प्रकार के पशुओं की नस्लवार विस्तृत डाटा एकत्र करने एवं एप के माध्यम से एंट्री करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में बताया किया कि पशुधन गणना वर्ष 1919 से शुरू की गई थी, तब से यह हर 5 साल में एक बार पशुधन गणना आयोजित की जाती है। अब तक 20 पशु संगणनाएं की जा चुकी है। वर्तमान संगणना 21वीं पशु संगणना है। राजनांदगांव जिला में कुल 120 प्रगणक नियुक्त किए गए हंै, जो ग्रामों एवं शहरों में घर-घर जाकर डाटा संग्रह का कार्य करेंगे। पशु संगणना का कार्य एप के माध्यम से एण्ट्री कर किया जाएगा। जिसमें प्रगणक द्वारा एण्ट्री किए गए डाटा एवं पशु संगणना कार्य के निरीक्षण हेतु 20 सुपरवाईसर एवं एक जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनूप चटर्जी कहा कि शासन की नीतियां एवं विभिन्न योजनाओं के निर्माण में पशु संगणना से प्राप्त डाटा महत्वपूर्ण है। उन्होंने पशु गणना के दौरान प्रगणकों को सटीक एवं शुद्ध डाटा एकत्र करने कहा। कार्यशाला में उपस्थित जिले के नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर डॉ. सुधीर पंचभाई द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।