राशनकार्ड का नवीनीकरण अब 31 अक्टूबर तक
गरियाबंद 12 सितम्बर 2024। गरियाबंद जिले मे अब तक कुल 1 लाख 94 हजार 357 राशनकार्डाें का नवीनीकरण किया जा चुका है। वर्तमान में 9 हजार 147 राशनकार्डाे का नवीनीकरण शेष है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत अनवीनीकृत राशनकार्डाे के नवीनीकरण की तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक बढ़ायी गयी है। खाद्य अधिकारी श्री सुधीर चन्द्र गुरू ने बताया कि मोबाईल ऐप एवं उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से उक्त अनवीनीकृत राशनकार्डो का नवीनीकरण किसी भी जगह से किया जा सकता है। खाद्य अधिकारी ने जिले के शेष ई-केवाईसी अपूर्ण वाले राशन कार्डधारियों से अपील की है कि शेष 1 लाख 11 हजार सदस्यों के ई-केवाईसी को इस अवधि में पूर्ण करायें।
