बेमेतरा जिले में अब तक 569.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा 11 सितंबर 2024:- चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 11 सितंबर 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 569.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील साजा में 715 मि.मी. तथा न्यूनतम 402.7 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 562.9 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 485.2 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 606 मि.मी., देवकर तहसील में 703 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 474 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 488.8 मि.मी. एवं दाढ़ी तहसील में 689.7. मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
