राशनकार्ड का नवीनीकरण अब 31 अक्टूबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 सितंबर 2024।राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए पूर्व में निर्धारित समय-सीमा में 31 अक्टूबर 2024 तक वृद्धि किया गया है। जिले के ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपना राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया है, वे नवीनीकरण के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।