
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश की शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए चार वर्ष में 33 नई पहल की गई हैं। जावड़ेकर ने एनडीए सरकार के चार साल के कार्यकाल में अपने मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कई क्रांतिकारी परिवर्तन किए गए हैं।
चार साल में शिक्षा के क्षेत्र में इतने नये बदलाव आये हैं। 33 नई पहल इस सरकार ने की है और ये बहुत महत्वपूर्ण है।
जावड़ेकर ने कहा कि उनका मंत्रालय सभी के लिए कम खर्चीली और अच्छे स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रति वचनबद्ध है। जावड़ेकर ने यह भी कहा कि दोपहर भोजन योजना को मजबूत बनाने के लिए और ज्यादा धन दिया जा रहा है।
जो पहले से कार्यक्रम चल रहे हैं। उसमें भी अमूलचूल परिवर्तन करके सुधार किया है। जैसे मिड डे मील स्कीम, रूसा, टेक्विम, स्कोलरशिप्स, एक्रीडेशन जे एन के स्कोलरशिप एण्ड इंटरेस्ट सब्सिडी इसमें भी बहुत सुधार है।
</>
