
कोण्डागांव। कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य शासन की परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार अब जिले के समस्त वाहन शोरूम संचालकों को परिवहन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा पत्र जारी कर जिले के समस्त वाहन शोरूम संचालकों को शोरूम में वाहन विक्रेताओं की जानकारी हेतु बोर्ड पर समस्त टैक्सों एवं परिवहन शुल्क संबंध में जानकारी दर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में शोरूम संचालकों द्वारा अपने शोरूम में वाहन विक्रेताओं की जानकारी हेतु बोर्ड पर नवीन पंजीयन हेतु लिए जाने वाले सभी पंजीयन शुल्क एवं टैक्सों का विवरण प्रदर्शित किया गया है। इस बोर्ड के लग जाने से आम जनता को वाहन पंजीयन से संबंधित सभी टैक्सों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की राशि शोरूम संचालकों द्वारा लिए जाने पर आम जनता द्वारा इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष की जा सकेगी।
