होम छत्तीसगढ़ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में प्रवेश के लिए...

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में प्रवेश के लिए 10 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

89
0

प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को
राजनांदगांव। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 जनवरी 2022 दोपहर 3 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। संस्था में कक्षा 6वीं में अनुसूचित जनजाति के 27 एवं अनुसूचित जाति के 4 कुल 31 सीटों के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन फार्म 20 रूपए शुल्क जमा कर संस्था से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार 19 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवेदन फार्म लेते एवं जमा करते समय तथा प्रवेश परीक्षा में मास्क, सेनेटाईजर और परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री लाना अनिवार्य है।

पिछला लेखखरीफ विपणन वर्ष 2021-22 : जिले मे अब तक 13 लाख 19 हजार क्विंटल धान की खरीदी
अगला लेखप्राथमिक शाला शिक्षकों का खेल गतिविधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here