
कोण्डागांव। नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12 भेलवापदर में वार्ड के पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन 2021 के लिए निर्वाचन संचालन के व्यय प्रेक्षण हेतु भूपाल सिंह मण्डावी (मो0 न. 9425584500) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं संजय सिंह सोनवानी (मो0 न. 9827914438) को नोडल अधिकारी एवं राजेश पाल मसीह (मो0 न. 9481003020) को व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है। अभ्यर्थी एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारी व्यय से संबंधित कार्यों, शिकायत या सुझाव के संबंध में अधिकारियों के मोबाईल नम्बर पर कॉल कर सम्पर्क कर सकते हैं एवं व्यय प्रेक्षक से स्थानीय सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 05 में व्यक्तिशः उपस्थित हो कर सम्पर्क कर सकते हैं।
