होम छत्तीसगढ़ गौठानों में मिल रहा रोजगार: अगरबत्ती यूनिट लगाकर महिलाओं ने कमाए 1.40...

गौठानों में मिल रहा रोजगार: अगरबत्ती यूनिट लगाकर महिलाओं ने कमाए 1.40 लाख

25
0

खैरागढ़। गौठानों में महिलाओं को नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। महिलाएं गौठनों में न केवल आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही है। नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंड छुईखदान के कोटरा के गौठान में महिलाओं ने अगरबत्ती युनिट लगाकर 1.40 लाख रूपए कमा लिए है।
जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की सदस्य हेमपुष्पा जंघेल ने बताया कि पहले इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी और रोजी मजदूरी की तलाश में भटकना पड़ता था। लेकिन कोटरा के गौठान में अगरबत्ती युनिट की स्थापना के लिए निर्माण के लिए शासन के आर्थिक सहायता मिलने से उनके समुह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
हेमपुष्पा जंघेल ने बताया कि अगरबत्ती निर्माण करके और उसे बेचकर अब तक लगभग 1.40 लाख राशि अर्जित की है। इस आय के कुछ राशि से इन्होने अपने घर की मरम्मत, बच्चो कि पढाई एवं कृषि को उन्नत बनाने के लिए खर्च किया है। यह आय इनके द्वारा निर्मित अगरबत्ती को लोकल बाज़ार एवं शहरी साप्ताहिक बाज़ार में विक्रय कर प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ज्यादा यूनिट लगा कर प्रोडक्शन करके बड़े बाज़ार में विक्रय कर और अधिक आय प्राप्त करना चाहती हैं।

पिछला लेखबिलाईगढ़ में दिव्यांग शिविर 2 जून को
अगला लेखयुवाओं को सारबिला अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जा रही निःशुल्क कोचिंग

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here