आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़, 11 सितम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र विनोबानगर ए वार्ड क्रमांक 24, आंगनबाड़ी केन्द्र कौहाकुण्डा वार्ड क्रमांक 25, आंगनबाड़ी केन्द्र कबीर चौक वार्ड क्रमांक 30 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र नवागढ़ी ए वार्ड क्रमांक 10 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए जारी प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के आधार पर 26 सितम्बर 2024 सायं 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय में अथवा डाक के द्वारा जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
