10 मार्च का दिन वन्य जीव प्रबंधन का ऐतिहासिक दिन : वनमंत्री

कुनो में गामिनी मादा चीता ने दिया पांच शावकों को जन्म
भोपाल । वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि देश के वन्य जीव संरक्षण के इतिहास में दस मार्च का दिन यादगार दिन होगा। आज कुनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका के त्सवालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। गामिनी की उम्र लगभग 5 वर्ष है। इसके साथ ही भारत में जन्में शावकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वन मंत्री श्री चौहान ने पार्क प्रबंधन से जुड़े सभी स्तर के अमले को बधाई, विशेष रूप से अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को बधाई दी जिन्होंने चीतों को तनाव मुक्त वातावरण दिया। जिसके कारण उनका परिवार बढ़ा और स्वस्थ शावकों का जन्म हुआ। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। गामिनी का परिवार सबके लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *